संवाददाता भीलवाड़ा। बनेड़ा उपखंड के रायला नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशन में टीकाकरण अभियान के तहत ग्राम बागा का खेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र पर 0 से 5 वर्ष के बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए गए। एवं महिलाओं को स्वच्छता एवं कोरोना जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक हुरडा़ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र भील, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलम देवी, आशा सहयोगिनी आशा भील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा आमेटा एवं गांव की महिलाऐ उपस्थित थी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































