Video: 6 साल के बच्चे की हत्या कर मांस खाने का प्रयास, आरोपी जेल में

0
198
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 6 साल के मासूम की हत्या कर दी। उसने पहले तो धारदार हथियार से बच्चे का गला, हाथ-पैर काट दिए। उसकी हैवानियत इस पर भी खत्म नहीं हुई, उसने शव का सीना चीरकर उसके अंगों बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसका मांस खाने लगा। नरभक्षी की मां ने ये खौफनाक मंजर को देख शोर मचा दिया। जानकारी मिलते ही एसपी खुद पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
  • पीलीभीत के गांव अमरिया के रहने वाले मोहम्मद नईम ने बताया कि वो मंगलवार सुबह सितारगंज एक शादी में जाने वाला था।
  • उसका 6 साल का बेटा मोनिस घर के बाहर ही खेल रहा था। करीब 11 बजे वह अचानक लापता हो गया।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मुहल्ले की ही एक महिला ने पड़ोस के खाली पड़े मकान में अपने छोटे बेटे नजीम मियां (30) को एक बच्चे के शव से मांस नोंचकर खाते देखा तो उसकी चीख निकल गई।
मेरे बेटे ने हत्या कर दी
  • बदहवास होने से पहले उसने शोर मचा दिया कि मेरे बेटे ने किसी बच्चे की हत्या कर दी है और वो उसका मांस खा रहा है।
  • शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर खाली पड़े मकान में अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था।
  • मासूम की गर्दन, हाथ-पैर समेत कई अंग अलग कटे पड़े थे। नजीम उसका पेट फाड़कर मांस नोंचकर खा रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया।
  • वहां मौजूद जिस शख्स ने इस मंजर को देखा, सभी की आंख में आंसू आ गए।
मार डालने की कोशिश
– इसी बीच सूचना पर एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी रामसुरेश यादव मौके पर पहुंच गए।
– पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल छूरा और एक फावड़ा बरामद कर लिया।
– माहौल भांप यहां से पुलिस आरोपी को थाने ले गई तो हजारों लोग थाने के बाहर इकट्ठा होकर नरभक्षी युवक को मार        डालने की मांग करने लगे।
आरोपी को भेजा गया जेल
– पूछताछ में आरोपी इधर-उधर की बातें करने लगा। वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बोला।
– एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज रहे हैं। बाद में कोर्ट से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
उसने पहले तो धारदार हथियार से बच्चे का गला, हाथ-पैर काट दिए। उसकी हैवानियत इस पर भी खत्म नहीं हुई, उसने शव का सीना चीरकर उसके अंगों बाहर निकाल लिया।इसके बाद उसका मांस खाने लगा।जानकारी मिलते ही एसपी खुद पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)