बेंगलूरु में लड़की के साथ सड़क पर घटी शर्मनाक घटना, देखें Video

0
481

बेंगलूरु: नए साल के मौके पर लड़कियों और महिलाओं से कई जगहों पर छेड़छाड़ की खबर आई है। लेकिन अब ऐसा CCTV फुटेज सामने आया है, जो मानवता को शर्मसार करता दिखाई दे रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है। अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर जब लड़की रात में सड़क पर अकेली घर की ओर बढ़ रही थी। तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं। लड़की को कुछ शक होता है और वह तेजी से निकलने की कोशिश करती है लेकिन स्कूटर एक शख्स उतरकर उसके आगे खड़ा हो जाता है।

फिर जो हुआ वह अत्यंत ही निंदनीय है। उसके लड़के ने लड़की से छेड़खानी के बाद जैसे उसे सड़क पर पटक दिया और फिर दोनों लड़के स्कूटर में भाग निकले। यह घटना रात करीब 2.30 बजे की है। और पूरी वारदात एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी।

घटना में समाज को शर्मसार करने के लिए इतना ही काफी नहीं था। वीडियो में कुछ दूरी पर कुछ और लोग खड़े थे लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिलाओं के सुरक्षित माने जाने वाले बेंगलुरु जैसे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सवाल उठना तो लाजमी है.

बता दें कि 31 दिसंबर की रात शहर के प्रमुख इलाके में भीड़ का फायदा उठाकर कई लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ हुई थी। तस्वीरें और वीडियो यह साफ दर्शा रहे थे कि नए साल का जश्न मना रहीं लड़कियां और महिलाएं घटना के बाद कितनी घबराई हुईं थीं।

वहीं, पुलिस ने एक जनवरी को कहा था कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वे अपनी ओर से कार्रवाई करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि घटना की शिकार लड़की अभी तक सामने नहीं आई है।

कई लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़

आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात शहर के प्रमुख इलाके में भीड़ का फायदा उठाकर कई लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ हुई थी, उन्हें गलत ढंग से छुआ गया और गंदे कमेंट्स भी पास किए गए। यह सब कुछ शहर उस पॉश इलाके में हुआ जहां दावा किया जा रहा था कि नए साल के जश्न को कंट्रोल करने के लिए 1500 पुलिसकर्मी लगे हुए थे।