VIDEO: क्लीनिक में लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता पकड़ा गया डॉक्टर

0
1856

राजस्थान: डॉक्टर्स का काम अच्छा-बुरा काम उन्हें चर्चा में बनाएं रखता है। अब ऐसा ही एक खबर राजस्थान के जोधपुर जिले की आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी डॉक्टर का नाम अब्दुल अजीज खां है। वीडियो में यह डॉक्टर लड़की को इलाज के बहाने क्लीनिक के भीतरी हिस्से में ले जाता हुआ और वहां बेंच पर लिटाने के बाद उसके साथ गलत हरकतें करते दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर बाद लड़की खुद को असहज महसूस करती नजर आ रही है, लेकिन डॉक्टर उसे खुद से चिपकाकर उसके शरीर पर कई जगह हाथ लगाते दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के पदाधिकारियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिली है और इसकी जांच कर पीड़ित लड़कियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पिछले तीन-चार दिन से ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो छह महीने पुराना है। डॉक्टर इस वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करता है। इसके बाद इस वीडियो को व्हाट्सएप और यूट्यूब पर अपलोड किया गया। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। खुद से कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने जोधपुर का उम्मेद अस्पताल काफी चर्चा में रहा। जहां दो डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में मरीज को छोड़ लड़ते नजर आए। राजस्थान से इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। हमारी मानिए तो कानूनी कार्रवाई के साथ ऐसे डॉक्टरों पर पांबदी लगा दी जानी चाहिए। बताते चले इस वीडियो को किसने बनाया ऐसा कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन ये वीडियो स्टार न्यूज का दिखाया जा रहा है।

देखिए ये वीडियो:

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now