फसल खराबे को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

185

संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा उपखंड में अतिवृष्टि के कारण फसलों में खराबी को लेकर एवं फसलों के बीमा की राशि किसानों को समय पर मिलने को लेकर शाहपुरा उपखंड एवं ढिकोला उपतहसील में ढिकोला ईटमारिया अरनिया रासा दौलतपुरा डाबला कचरा पंचायत के किसानों ने लगभग 90 परसेंट खराबे को लेकर मुख्यमंत्री कृषि मंत्री उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार के नाम ज्ञापन सोपा जानकारी के अनुसार उड़द मूंग ज्वार मक्का आदि फसलों में अचानक आई बारिश की वजह से खड़ी फसलें खराब हो गई और लगभग 90 परसेंट तक खराब हो गया जिसको लेकर तहसीलदार गेंगाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा और किसानों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति बडौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलो के बीमा हुए थे के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की इस मौके पर ईटमारिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष लालीराजू गाडरी दौलतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मिट्ठू दास वैष्णव सरपंच ओम प्रकाश वैष्णव डाबला कचरा से सरपंच प्रतिनिधि आसाराम धाकड़ अरनिया रासा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कल्याण माली ढिकोला से व्यवस्थापक लक्ष्मण खारवाल पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भेरू लाल शर्मा गोपाल पटवारी गिरिराज पटवारी पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल बलाई सहित क्षेत्र के किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।