कप्तान कोहली के बल्ले ने लिया ‘विराट’ रूप और रच डाला फिर इतिहास

0
367

नई दिल्ली: ओपनर मुरली विजय (155) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 156) के शतकों की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 371 रन बना लिए। विजय ने सीरीज में लगातार दूसरा और ओवरऑल 11वां शतक बनाया। वहीं, विराट ने सीरीज में लगातार तीन पारियों में शतक जमाया है। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।

यह विराट के टेस्ट करिअर का 20वां शतक है। विजय 155 रन बनाने के बाद 86वें ओवर में स्टंप हुए। तब तक वह कप्तान के साथ 283 रन की साझेदारी कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा चुके थे। हालांकि भारत को अजिंक्या रहाणे (1) के रूप में एक और झटका लग गया। लेफ्ट आर्म स्पिनर लक्षण संदाकन ने एक ही अंदाज में पहले विजय को फिर अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों स्टंप कराया।

बता दें दूसरे दिन लंच के समय भारतीय टीम का स्‍कोर 117.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 500 रन है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा (65) के रूप में गंवाया। रोहित के आउट होते ही लंच घोषित कर दिया गया। विराट कोहली 225 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन चार विकेट शिखर धवन, चेतेश्‍वर पुजारा, मुरली विजय और अजिंक्‍य रहाणे के रूप में गंवाए थे।

नजर डालिए इन रिकॉर्ड पर-

सबसे तेज 16 हजार रन बनाए-350 पारियोंमें विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बने। हाशिम अमला (363 पारी) के रिकॉर्ड को तोड़ा।

भारत के चौथे सबसे तेज 5 हजारी-105 पारियों में विराट ने अपने 5 हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में चौथे सबसे तेज। रिकॉर्ड सुनील गावसकर (95 पारी) के नाम है।  25वां रनबनाने के साथ 63 टेस्ट मैचों में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 11वें और विश्व के 94वें बल्लेबाज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी-283 रन की साझेदारी की विराट और विजय ने तीसरे विकेट के लिए। यह भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। पिछला रिकॉर्ड कपिल- अजहर (272 रन) के नाम था।

विजय के साल में 3 शतक- 2010 के बाद पहली बार किसी भारतीय ओपनर ने साल में तीन टेस्ट शतक जमाए थे। 2010 में वीरेंद्र सहवाग ने तीन शतक जमाए थे। इनमें से दो शतक उन्होंने इसी सीरीज में जमाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर (पांच शतक) ही इस साल विजय से आगे हैं।

3000 रन पूरे बतौर कप्तान- 50 पारियों में ही विराट ने बतौर कप्तान 3000 रन पूरे कर लिए हैं। सिर्फ ब्रैडमैन (37 पारी), जयवर्धने (48 पारी), ग्राहम गूच (49 पारी) ने ही उनसे कम पारियों में ऐसा किया है। स्टीव स्मिथ ने भी शनिवार को ही बतौर कप्तान अपनी 50वीं पारी में ही 3000 रन पूरे किए हैं।

100 विकेट पूरे परेरा के- श्रीलंका के स्पिनर दिलरुआन परेरा ने अपने 25वें टेस्ट मैच में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज बने। मुथैया मुरलीधरन (27 टेस्ट) का रिकॉर्ड तोड़ा। चामिंडा वास तीसरे स्थान प मौजूद हैं।

तीन पारी में लगातार शतक- 15 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने लगातार तीन पारियों में शतक जमाया है। आखिरी बार राहुल द्रविड़ (2002 में) ने ऐसा किया था। उनसे पहले विजय हजारे, पॉली उमरीगर, सुनील गावसकर (दो बार), विनोद कांबली और राहुल द्रविड़ ने यह उपलब्धि हासिल की है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)