चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बड़ी तेजी से वायरल हुआ धोनी का ये VIDEO

0
482

सोशल मीडिया से: भारतीय टीम की तरफ से खेलना हो या फिर IPL मे महेन्द्र सिंह धोनी अपनी भूमिका बखूबी निभाते है। गुरूवार रात खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से जीत दिला दी।

धोनी ने 34 गेंदों पर कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 70 रन की पारी खेली। धोनी एक कप्तान की भूमिका में नहीं बल्कि एक पिता की भूमिका भी बड़े अच्छे से निभाते हैं। जी हां, धोनी का मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ होटल के कमरे में हैं। धोनी हेयर ड्रायर के जीवा के गीले बालों को सुखाते नजर आ रहे हैं। इसकी वीडियो धोनी ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की। जिसके कैप्शन में लिखा-खेल समाप्त हो चुका है और पिता की जिम्मेदारियों पर वापस आने के बाद अच्छी नींद आई।

Game over, had a nice sleep now back to Daddy’s duties

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

आपको बता दें, इस वीडियों को कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों ने देख डाला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार धोनी और जीवा के वीडियो वायरल हुए है, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। कुछ दिन पहले ही जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में बैठी जीवा अपने डैडी को गले लगाने के लिए जिद कर रही थी, उस समय धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

When Ziva wanted to give a hug to papa during the match

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )