बेटियों की प्रतिभा को निखारने के लिये करेंगे हर संभव प्रयास -गणेशराज बंसल

0
170

-सरस्वती कॉलेज प्रांगण में हॉकी व फुटबॉल मैदान का लोकार्पण
हनुमानगढ़। 
जन कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय व सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हॉकी व फुटबॉल खेल मैदान का शुभारम्भ गुरूवार को जन कल्याण समिति अध्यक्ष व नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, प्रबंधक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बलाडिया, उपाध्यक्ष लखवीर सिंह मान, सचिव अमरनाथ सिंगला, सहसचिव अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा, विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्ररेणा रस्तोगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। खेल मैदान के लोकार्पण के पश्चात अतिथियों द्वारा हॉकी व फुटबॉल खेलकर खेल मैदान का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन कल्याण समिति अध्यक्ष व नगरपरिषद सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि हमारे जिले की बेटियों में अनेकों प्रतिभाएं है और उन्ही प्रतिभाओं को और निखारने के लिये महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट खेल मैदान होना आवश्यक था। उन्होने बताया कि उक्त खेल मैदान का संपूर्ण निर्माण लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से हुआ है। उन्होने बताया कि यह खेल मैदान तकनीकी अधिकारियों व कोच की देखरेख में पूर्ण हुआ है और खेल मैदान के सौन्दर्यकरण के लिये विशेष बदोबस्त किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को दबने नही दिया जायेगा। समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने बताया कि महाविद्यालय व विद्यालय में आवश्यकता अनुसार विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है। उन्होने बताया कि जल्द ही महाविद्यालय की मुख्य द्वार तैयार हो जायेगा। मुख्य द्वार 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिससे महाविद्यालय में चार चांद लग जायेगे। उन्होंने बताया कि संस्था के विकास में कही भी धन की कमी नही आने दी जायेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि उक्त खेल मैदान को तैयार करने में हनुमानगढ़ बॉस्केटबॉल सचिव विकास अग्रवाल, शारीरिक शिक्षक रेखा सिंगला, सुश्री शिल्पा, कोच हरदीप सिंह, आरकीटैक्ट रामकुमार राजदीप सोनी, बॉस्केटबॉल कोच देवेन्द्र पुनिया, हॉकी कोच मस्तान सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा व विद्यालय प्रिंसीपल प्ररेणा रस्तोगी ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now