वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉन्ग लॉन्च, इस खिलाड़ी की पत्नी ने किया रणवीर संग डांस, देखें वीडियो

0
156

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 (WorldCup 2023) का ऑफिशियल थीम सॉन्ग आज 20 सितंबर को लॉन्च हो गया। गाने का नाम ‘दिल जश्न बोले’ है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। इस वर्ल्ड कप सॉन्ग को सिंगर प्रीतम, नकाश अजीज, श्रीराम चंद्रा, अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, अकासा और चरण ने गाया है। वीडियो में चहल की पत्नी धनश्री भी रणवीर सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही है।

वनडे वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।

2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में

11 अक्टूबर- अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में

14 अक्टूबर- पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में

19 अक्टूबर- बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में

22 अक्टूबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में

29 अक्टूबर- इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में

2 नवंबर- श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में

5 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में

12 नवंबर- नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में.

वर्ल्डकप की कीमत
वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी एक करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपए) है। यह हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग की कुल प्राइज मनी से करीब 15 करोड़ रुपए ज्यादा है। आईपीएल की कुल प्राइज मनी 55 करोड़ रुपए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।