Photo: एक-दूजे के हुए युवराज-हेजल, नजर आए केवल फैमिली मेंबर्स

0
537

युवराज सिंह और हेजल कीच आज शादी के बंधन में बंध गए। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्म हुई। इसमें युवराज के करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। मंगलवार को होटल ललित में मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इंग्लैंड से टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम भी इसमें शामिल हुई। यहां विराट कोहली ने जमकर डांस भी किया।

कैसे शुरू हुई थी ये प्रेम कहानी
पिछले दिनों युवी और हेजल ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। कपिल ने दोनों से पूछ लिया कि उनकी लव-स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। इस पर युवराज ने जो कहा, इससे आप थोड़ा हैरान भी हो सकते हैं।

क्या आपको पता है हेजल शुरू में युवराज को इग्नोर करती थीं। युवराज ने शो में बताया, ‘मैं तीन सालों से हेजल के पीछे पड़ा था। मैंने एक बार हेजल को कॉफी के लिए पूछा। वो सामने मना तो नहीं कर सकीं लेकिन उन्होंने अपना फोन ऑफ कर दिया। कुछ दिनों बाद मैंने उन्हें फेसबुक पर देखा। दोनों के फ्रैंड लिस्ट में एक लड़का कॉमन था। मैंने उस लड़के को हेजल से दूर रहने को कहा और यह भी कहा कि एक दिन मैं हेजल से शादी करूंगा। अब सच में ऐसा होने जा रहा है।’

yuvi-15_1480505985

मेहमानों को परोसी 70 डिशेज
– फंक्शन में मल्टी कुजीन्स फूड शामिल किया गया। इनमें भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल और चाइनीज फूड भी शामिल था।
– भारतीय व्यंजनों में पतीला मटरा, पनीर खुरचां, सब्ज दीवाने खास, चटोरी चाट, जाफरानी मुर्ग टिक्का, सरसों का साग और ओरिएंटल कुजीन था।
– चाइनीज में लाइव सॉम टॉप सलाद, कई तरह के पास्ता, शेजवॉन चिली चिकन समेत कुल 70 डिशेज शामिल की गईं।
yuvi-1_1480480750
संगीत सेरेमनी में टीम इंडिया का स्पेशल डांस
– युवी की शादी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने एक स्पेशल डांस तैयार किया था। संगीत सेरेमनी में यही डांस हुआ।
– टीम के कप्तान कोहली यहां भी सबसे आगे रहे। हालांकि, इंग्लैंड की टीम इसमें शामिल नहीं हुई।
– संगीत सेरेमनी में सिंगर रंजीत बावा ने पंजाबी गानों से समां बांधा। इस दौरान विराट डांस फ्लोर पर पहुंच गए।
yuvi-4_1480480753
– उन्होंने काफी देर तक सिंगर बावा के साथ डांस किया। इस बीच युवराज भी सिंगर के साथ गाना गाने लगे। उन्होंने डांस भी किया।
– रंजीत बावा ने अपने गानों से सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। मेहमानों ने कोहली के साथ सेल्फी भी ली।
– बावा ने युवराज और विराट कोहली के साथ सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर भी शेयर किया।