जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका से की सगाई, शेयर की फोटो

0
534
नई दिल्ली: आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और स्टार क्रिकेटर जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ सगाई कर ली। इस बात की पुष्ठि दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके दी। तस्वीर में सागरिका इंगेजमेंट रिंग शो करते नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में जहीर ने लिखा
‘अपनी वाइफ की च्वाइस पर मत हसिए, क्योंकि आप भी उन्हीं की च्वाइस हैं। पार्टनर्स फॉर लाइफ”। इसके साथ उन्होंने सागरिका को टैग कर engagement नाम का हैशटैग भी दिया। जहीर के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया में उन्हें बधाई मिलनी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जहीर इस साल के अंत तक सागरिका से शादी कर लेंगे।
फ्रेंड्स ने कराई मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। ऐसा माना जाता है कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने दोनों को मिलवाया था। इसके बाद से वह एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
zaheer2_1493050989
चक दे इंडिया से फेमस हुईं थीं सागरिका
जहीर की पार्टनर सागरिका शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से फेमस हुई थीं। इस फिल्म के बाद सागरिका को ‘चक दे गर्ल’ भी कहा जाने लगा था। फिल्मों में आने से पहले वो एथलीट थीं। सागारिका अब तक 5 हिंदी, एक मराठी और एक पंजाबी फिल्म में काम कर चुकी हैं।
युवराज सिंह की शादी में आए थे नजर
जहीर और सागरिका के डेटिंग की खबरें सबसे पहले तब सामने आईं थी जब दोनों इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, पर रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। फिलहाल युवराज-हेजल, हरभजन-गीता बसरा के बाद जहीर और सागरिका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है।

नीचे दिए गए लिंक पर किल्क कीजिए और अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)