जानिए बच्चा चोरी के नाम पर फैलाई जा रही 4 झूठी खबरों का वायरल सच

0
2740

सोशल मीडिया से: फेसबुक और व्हाट्सऐप पर बच्चा चोर की कई खबरें तस्वीरों और वीडियो के साथ खूब शेयर की जा रही है। जिससे लोगों के मन में दहशत पैदा हो रही है। आपको बता दें पिछले साल बच्चा चोरी की खबरों के कारण लगभग 30 लोगों की मॉब लिचिंग में मौत हुई थी। अब बच्चा चोरी की खबरें एक बार फिर से बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।

हम यहां आपको ऐसी ही कुछ वायरल तस्वीरों और वीडियो के बारें में बताने जा रहे हैं जो बच्चा चोरी के नाम से फैलाई जा रही है। दरअसल फेसबुक पर कुछ मैसेज वायरल हो रहे है, जिसकी सच्चाई असल में क्या है वो हम आपको यहां बता रहे हैं और आपसे उम्मीद करते हैं कि WhatsApp Facebook या अन्य माध्यमों द्वारा यदि आपको कोई सूचना मिलती है तो कृपया उन पर विश्वास और शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें। याद रखिए आपका एक  गलत मैसेज किसी की जान भी ले सकता है।

अफवाह नम्बर 1- जब नशे में धुत महिला पर लगा बच्चा चोरी का आरोप

क्या है वायरल मैसेज-

वीडियो के साथ जो मैसेज लिखा जा रहा वो कुछ ऐसा है-‘सावधान भोपाल में 15 से 20 लोगों की अलग अलग रोहिग्या मुस्लिमो की टोली आई है उनके साथ बच्चे और महिलाएं हैं और उनके पास हथियार भी है और 2 बजे आधी रात को और किसी भी वक्त आते हैं और बच्चे की रोने की आवाज आती है कृपया दरवाजा ना खोले प्लीज इसको आप सारे ग्रुप में शेयर करें। भोपाल पुलिस C.S.P. Send to all group plz.’

मैसेज का सच-
पड़ताल में पता चला है कि ये वीडियो  19 जुलाई 2019 का है। महिला को उत्तरप्रदेश बरेली का बताया गया है। खबरों के अनुसार, महिला मानसिक तौर स्वस्थ नहीं है। जिसकारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन महिला किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रही। वहीं बताया ये जा रहा है कि जिस दिन महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा था तो महिला नशे में थी।

अफवाह नम्बर-2 कमरे में पड़े शवों की सच्चाई

तस्वीर का मैसेज
इस तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि 500-2000 रोहिंग्या मुसलमान छोटे-छोटे समूह में मध्यप्रदेश में 17 से 18 साल के बच्चों को अगवा कर रहे हैं। संदेश में आगे बताया गया है कि उनके पास हथियार भी है और बच्चों को स्कूल के बाहर से अगवा कर रहे हैं। जिसके बाद कई जिलों से केस आए जहां माता-पिता अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने पहुंचे। इस मैसेज के बाद एक युवक की भीड़ के द्वारा मारपीट की घटना भी सामने आयी थी।

तस्वीर का सच-
द गॉर्डियन की खबर के मुताबिक ये यह तस्वीर ब्राजील जेल की है। जो जनवरी 2017 प्रकाशित हुई थी। बताया जा रहा है यह जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हिंसा की है। जिसके कारण कम से कम 30 कैदियों की मौत हो गई थी। बता दें,अंगो को विखंडित करना ब्राजील की हिंसा में एक आम बात है, यह तस्वीर पिछले साल भी वायरल हुई थी।

अफवाह-3 मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को बनाया बच्चा चोर

वीडियो का मैसेज-
इस वीडियो के साथ मैसेज लिखा जा रहा है कि यह हिमाचल प्रदेश के लारेंकेलो में अंग व्यापारियों के एक समूह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने बताया कि वे करीब 500 लोगों के ग्रुप है, जो 15-20 सदस्यों के समूह के रूप में लोगों पर हमला करते हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

वीडियो का सच-
वीडियो में नजर आने वाला शख्स मध्यप्रदेश के सरकिया गांव की है। जहां भीड़ ने उसे बच्चा चोर समझकर पीटा है। सरकिया पुलिस ने बताया है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। उसने किसी बच्चे का अपहरण नहीं किया है। उसको अस्पताल भेज दिया है।

अफवाह-4 देह व्यापार गैंग को बनाया बच्चा चोर

तस्वीर का मैसेज-
इस वायरल तस्वीर को भी मध्यप्रदेश का बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ मैसेज लिखा है-“भाईयो MP के रतलाम जिले के जावरा शहर से बच्चे पकङने वाले 25 आदमियो कि गेंग को पकङा गया है। सावधान मध्यप्रदेश में 500 से 2000 लोगों की अलग अलग रोहिग्या मुस्लिमो की टोली आई है उनके साथ महिलाएं और उनके पास हथियार भी है और वो 17 या 18 साल तक के लड़कों को पकड़ के ले जाते है स्कूल के आस पास से… भोपाल पुलिस C.S.P.”

तस्वीर का सच
पत्रिका.कॉम के मुताबिक, यह किसी बच्चा चोर की तस्वीर नहीं है बल्कि ये रतलाम में देह व्यापार में पकड़े गए लोगों की है। करीब 15 लड़के एवं 8 लड़कियां रतलाम में देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।

यहां साझा की गई सभी फेक खबरें जुलाई 2019 की है। जो इन दिनों बड़ी मात्रा में बच्चा चोरी के नाम पर फैलाई जा रही है। हालांकि ये सभी खबरें मध्यप्रदेश के नाम से फैलाई जा रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों राजस्थान का भी नाम दिया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं आप इस तरह की वायरल तस्वीरों को यदि दुबारा देखेंगे तो लोगों को सच से रू-ब-रू जरूर करवाएंगे।

ये भी पढ़ें:
तस्वीर पर मत जाओ भाई महिला का टैलेंट देखो, दावा है Video शेयर किए बिना नहीं रहेंगे आप
7 दिन में जांच और 45 दिन में हो फैसला, उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
ये है आसान तरीका नए मोबाइल नम्बर को Aadhaar कार्ड से लिंक करवाने का
देखिए कैसे भारत-पाकिस्तान समलैंगिक जोड़े ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं