National Voters Day पर जानें क्या हैं मतदाता के कौन-कौनसे अधिकार?

देश के हर वोटर को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के साथ हर प्रत्याशी की जानकारी लेने का पूरा अधिकार है। कोई भी मतदाता प्रत्याशियों के चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी के साथ उनके वित्तीय लेखा-जोखा और आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में भी जान सकता है।

0
250

National Voters Day 2024: देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। इसलिए हर साल 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

साल 1947 में भारत आजाद हुआ था। इसके तीन साल बाद 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान लागू होने से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी वजह से हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: तैयार हो जाइए..Voter ID से जुड़ेगा Aadhaar, चुनाव आयोग को सरकार से मिली हरी झंडी

ये भी पढ़ें: क्या है Vote from Home? जानिए घर बैठे कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का लाभ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी। इसी वर्ष पहली बार 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया था। इस साल 2024 में भारत अपना 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: देखिए VIDEO कैसे अंधविश्वास की बली चढ़ा 5 साल का मासूम, मौसी हंसती रही…

जानें क्या-क्या होते हैं मतदाता के पास हैं अधिकार
देश के हर वोटर को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के साथ हर प्रत्याशी की जानकारी लेने का पूरा अधिकार है। कोई भी मतदाता प्रत्याशियों के चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी के साथ उनके वित्तीय लेखा-जोखा और आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में भी जान सकता है। इसके बाद वह अपनी मर्जी से किसी भी प्रत्याशी को वोट दे सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई मतदाता किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देना चाहता है तो उसके पास इसका भी अधिकार है। इस स्थिति में मतदाता NOTA कर सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।