अयोध्या नगरी में पत्नी को किया किस, फिर VIDEO में देखिए रामभक्तों ने क्या किया?

अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा।" यहां पर चूमना गलत है। लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया।

0
1202

सोशल मीडिया से: अयोध्या में राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) पर स्नान करते समय पति ने पत्नी को चूम लिया। यह देख वहां मौजूद कई लोगों ने आपत्ति जताई। इतना ही नहीं पति के साथ जमकर मारपीट भी की। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। यह घटना मंगलवार की है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है। वहीं संतों इस घटना पर कहना है कि, “सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अभद्रता करना ठीक नहीं है। तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अब हफ्ते में सिर्फ एक गोली दिलाएगी ‘टीबी बीमारी’ से निजात, जानें कहां और कैसे मिलेगी दवा

अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा।” यहां पर चूमना गलत है। लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया। इसको लेकर जल्द ही आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही ऐसे आचरण को न रोक पाने के दोषी प्रशासन के खिलाफ भी संत मुखर होंगे।”

देखें वीडियो-

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।