SpaceX Blast: एलन मस्क की उड़ान का धमाकेदार अंत! Video देखकर उड़े लोगों के होश

661

एलन मस्क का SpaceX Starship रॉकेट टेस्टिंग के दौरान बम (SpaceX Blast) की तरह फट गया। यह रॉकेट अंतरिक्ष में उड़ान भरने के फाइनल स्टेज में था, जहां उसकी स्टैटिक फायर टेस्टिंग की जा रही थी। यह रॉकेट भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे लॉन्च होने वाला था, लेकिन फायर टेस्ट के दौरान यह ब्लास्ट हो गया। SpaceX ने इस रॉकेट में हुए धमाके पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि टेस्टिंग साइट पर स्थिति नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारशिप का यह रॉकेट Ship 36 को अपकमिंग टेस्ट फ्लाइट के लिए चुना गया था और इसका रूटीन इंजन स्टैटिक फायर टेस्ट टेक्सस के स्टारबेस फैसिलिटी में किया जा रहा था। फायर टेस्टिंग के दौरान तेज धमाका हुआ और रॉकेट ब्लास्ट हो गया।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

वहां के लोकल ऑथिरिटी का कहना है कि SpaceX के शिप 36 में कैटेस्ट्रॉफिक फेल हो गया, फिर यह ब्लास्ट हो गया। रॉकेट के ब्लास्ट होते ही सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल को लागू कर दिया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। वहां मौजूद किसी भी कर्मी की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल इस घटना की और जांच की जा रही है, ताकी इसके मुख्य कारण का पता लगाया जा सके।

यहां देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।