हनुमानगढ़ जंक्शन में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला आयोजित

276

– मोदी सरकार के 11 सफल वर्षों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनहित संकल्प दोहराया
हनुमानगढ़।
 भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा गुरुवार को जंक्शन स्थित शक्ति केन्द्र सैक्टर नम्बर 12, वार्ड 9 में  “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत एक विचार संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला संयोजक प्रदीप ऐरी थे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, मंडल महामंत्री राजन अरोड़ा, प्रवीण परमार एवं कृष्ण तायल ने विशेष रूप से शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदीप ऐरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो देश के समर्पित नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की नहीं, सेवा, सुशासन और संकल्प की पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण में जुटी है।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी दें और सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।