Apna Time Aayega: बेहद शानदार है रणवीर सिंह का ये रैप गाना, देखें Video

851

मुम्बई: रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म गली बॉय धूम मचाने आ रही है। इस फिल्म का कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘अपना टाइम आएगा’ रिलीज किया गया है। इससे पहले ‘असली हिपहॉप’ गाना रिलीज किया गया था।

इस गाने की शानदार बात ये हैं कि इस गाने को रणवीर सिंह ने गाया है और दर्शकों को उनका रैप अवतार काफी पसंद भी आ रहा है। 2 मिनट के गाने में रणवीर सिंह ने खूब वाहवाही लूट ली है। फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर का किरदार निभा रहे हैं। वे तमाम परेशानियों से जूझते हुए गली बॉय से स्टार रैपर बनने तक का सफर तय करते हैं।

इस दौरान उनकी मुलाकात आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन से भी होती है। कल्कि और आलिया फिल्म में रणवीर के अपोजिट में है लेकिन इनका रोल फिल्म में क्या है ये तो फिल्म रिलीजिंग पर मालूम चलेगा। बता दें, गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

फिल्म का ट्रेलर-

ये भी पढ़ें:
– कुंभ मेले में लगी भीषण आग, दर्जनभर टेंट जलकर खाक, देखें तस्वीरें
– मकर संक्रांति कल, जानिए किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं