#NickYanka wedding सात फेरे लेने जोधपुर पहुंचीं प्र‍ियंका, यूं हुआ स्वागत

0
620

जोधपुर: दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड में अब प्रियंका चोपड़ा की शादी अब सुर्खियों में है। प्रियंका भारतीय और ईसाई धर्म के अनुसार अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करेंगी। इसके लिए प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर शहर को चुना है। प्र‍ियंका का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इसी कारण सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस ने  #NickYanka Wedding हैशटैग के द्वारा शुभकांमनाएं भी भेजना शुरू कर दी है। यही वजह है कि जब प्रि‍यंका, न‍िक जोनस संग गुरुवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए फैंस और मीड‍िया की भीड़ जुट गई।

प्रियंका की शादी की सबसे खास बात ये है कि भारतीय परंपरा के रिवाजों को देखने के ल‍िए व‍िदेशी मेहमानों ने भी देसी अंदाज अपनाया। हाल ही में हुई गणेश पूजा में जोनस परिवार इंडियन अटायर में नजर आया। आपको बता दें निक-प्र‍ियंका की शादी 2 द‍िसंबर को होगी।

स्लाइड में देखें प्रियंका-निक की खूबसूरत तस्वीरें-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं