Republic Day 2024 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजें ये 10 देशभक्ति मैसेज

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था, जिससे भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्रात्मक राज्य बन गया। इस दिन, भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं

0
190

Republic Day 2024 Wishes & Quotes: 75 वें गणतंत्र दिवस आप सभी पाठकों को शुभकामनाएं। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि इस दिन भारत ने एक पूर्ण गणतंत्र के रूप में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था, जिससे भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्रात्मक राज्य बन गया। इस दिन, भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और एक भाषण देते हैं। इस दिन, देश भर में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं।

आप भी अगर अपने दोस्तों और परिवारजनों इस खास मौके पर कुछ भेजना चाहते हैं तो हम आपको यहां कई देशभक्ति मैसेज दे रहे हैं आप इनको भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

  1. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
    बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
    जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
    और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

2. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

4. धीर तुम बड़े चलो, वीर तुम बड़े चलों,
अपने तिरंगे की शान को दिलों में बसाते चलो।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024 

5. भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

6. आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

7. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

8. गूंज रहा है दुनिया में भारत का नाम,
मिल रहा है हिंदूस्तान को नया मुकाम,
यही है बदलते भारत की नई पहचान। 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024 

9. अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसलिए हमारा देश महान है। 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

10. आजादी का नया रंग, 
अब फिर दिलों पर छाया है, 
26 जनवरी का दिन दोबारा लौटकर आया है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।