इन 4 फ्री एप्स की मदद से आसानी से सीख सकते हैं इंग्लिश

0
771

अगर आपको इंग्लिश बोलने में परेशानी होती है। तो इसका समाधान हम आपको बताते है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप इंग्लिश सीख सकते है वो भी बिना किसी हिचकिचाहट के। जी हां आज हम आपको ऐसे कुछ एप के बारें में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से घर बैठे इंग्लिश सीख सकते है। नजर डालिए इन एप पर…

मैमराइज (Memrise): इस ऐप की खासियत लैग्वेज सिखाने का हल्का-फुल्का इसका अंदाज है। कहीं हॉलिवुड फिल्म के सीन के जरिए भाषा सिखाई जाती है तो कहीं कार्टून कैरक्टर के जरिए। इस ऐप में लैंग्वेज सीखने के लिए अच्छा मोटिवेशन मिलता है क्योंकि यह काफी मजेदार है। वक्त का काफी अच्छा इस्तेमाल हो जाता है। इसके जरिए आप रास्ते में चलते हुए भी लैंग्वेज को मजेदार तरीके से सीख सकते हैं।यह ऐप इस बात को काफी जल्दी समझ जाता है कि आप किस स्टेज पर पहुंच चुके हैं और उस हिसाब से लेवल काफी समझदारी से बढ़ाता जाता है।

हैलो पाल (Hello Pal): दोस्तों से बातें करते हुए अंग्रेजी सीखने का मजा ही कुछ और है। ऐसे ही मजेदार तरीके से अंग्रेजी सिखाता है यह ऐप। इसमें लॉगिन करने के बाद बताना पड़ता है कि आप कौन सी भाषा जानते हैं और कौन सी भाषा सीखना चाहते हैं। इसमें आपको लोगों से बातें करते हुए अंग्रेजी बोलने का तरीका सिखाया जाता है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। ऐप पर मौजूद लोग आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी काफी जल्दी सिखा देते हैं। इससे बात करने की हिचक भी काफी कम होती है। सारी बातें चैट पर होती हैं इसलिए मोबाइल पर अंग्रेजी में चैट करने की भी अच्छी प्रैक्टिस हो जाती है।

डुओलिंगो (Duolingo): डुओलिंगो अंग्रेजी बहुत ही आसानी से सिखाता है। इसे गूगल या फेसबुक के साथ लॉगिन किया जा सकता है। इस ऐप में एक स्टेप से दूसरे तक जाना आसान है। ऑडियो और विजुअल का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। इसमें गेमिंग के जरिए मजेदार तरीके से अंग्रेजी सिखाई जाती है। इस ऐप में किसी भी तरह के ऐड और इन ऐप परचेज नहीं हैं इसलिए इसका फ्लो काफी अच्छा है किसी भी तरह की रुकावट नहीं होती। इसमें आपकी समझ के हिसाब से पॉइंट मिलेंगे जिससे आप अडवांस लेवल पर पहुंच सकेंगे। यह एेप फ्री में उपलब्ध है।

हैलो इंग्लिश (Hello English): इसे लॉगिन करना आसान है। इससे काफी नीचे के लेवल से अंग्रेजी सीखी जा सकती है। शुरुआत करने वालों के लिए अच्छा ऐप है। मॉड्यूल समझाने की भाषा आसान है और भारतीय लहजे की अंग्रेजी से यह काफी अच्छा है। इसका लेआउट और स्टाइल काफी साफ-सुथरा है। इसमें 350 इंटरैक्टिव सेशन और कई टीचर्स ऑनलाइन हेल्प करने के लिए मौजूद हैं। इसे ऑफलाइन इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जहां इंटरनेट नहीं है, वहां के लिए ऑफलाइन मोड में डाउनलोड करके चला सकते हैं।

इन लिंक को किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)