ISRO देगा घर बैठे चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा, बस करना होगा फ्री का ये काम

0
889

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) मिशन 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा। इसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे।

इसकी लॉन्चिंग को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यू गैलरी से भी देखा जा सकता है। इसके लिए आज (19 जुलाई) शाम 6 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो रही है। साथ ही, इसका लाइव प्रसारण अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। यदि आप भी इस ऐतिहासिक दिन को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो आपको बता दें आप चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण कहां-कहां और कैसे देख सकते हैं।

सोशल मीडिया 
चंद्रयान-2 मिशन का लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) की वेबसाइट पर भी की जाएगी। स्पेस एजेंसी Isro के सोशल प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर और फेसबुक पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी। यानी www.facebook.com/ISRO और https://twitter.com/isro पर भी दिखाया जाएगा।

दूरदर्शन-
चंद्रयान-2 मिशन का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन या टैबलेट पर दूरदर्शन का ऑफिशियल चैनल ‘Doordarshan National’ पर जाना होगा।

इसरो वेबसाइट-
यदि आप चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्चिंग इवेंट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यू गैलरी से देखना चाहते हैं, तब इसके लिए https://www.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो आज शाम 6 बजे से शुरू हो रहे हैं। यहां पहुंचने का निकटतम रेवले स्टेशन सुल्लुरपेटा है।

यहां से श्रीहरिकोटा 18 किलोमीटर दूर है। यहां की लॉन्च व्यू गैलरी छोटा स्टेडियम है, जिसमें 5000 दर्शक बैठ सकते हैं। किसी तरह की पूछताछ के लिए +91-7382768500 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।