इस तरह गूगल प्ले म्यूजिक से खरीद सकेंगे गाने

0
400

गूगल की ऑनलाइन म्यूजिक स्टोर सेवा गूगल प्ले म्यूजिक पर शुरू हो चुकी है। अगर आपको भी ऑनलाइन गाने सुनने या खरीदने का शौक है तो आप गूगल प्ले म्यूजिक पर गाने और एलबम को वैध तरीके से खरीद सकते हैं। गूगल प्ले म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मुहैया कराता है जिससे यूजर एक बार पैसा चुकाकर महीने भर तक मुफ्त में अनगिनत गाने सुन सकते हैं।

गूगल प्ले म्यूजिक में मुख्य स्क्रीन पर अलग-अलग सेक्शन में म्यूजिक कलेक्शन मौजूद हैं। मुख्य स्क्रीन पर ही टॉप सॉन्ग, नए रिलीज, टॉप एलबम, बेस्ट ऑफ बॉलीवुड, डेवोशनल एंड स्प्रिचुअल, इंडियन पॉप हिट्स, रिकमंडेड फॉर यू, इंटरनेशनल म्यूजिक, तमिल, तेलगू, पंजाबी पॉप, गजल एंड सूफी, इंडियन क्लासिकल एंड फॉर द किड्स जैसे कई सेक्शन दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now