Google का पेमेंट ऐप GPay बंद हो जाएगा, 4 जून से पहले करें ये जरुरी काम

0
153

टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल की जाने वाली अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है।

यह पहला मौका नहीं है, जब गूगल ने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया था। इसके बाद गूगल ने 2015 में एंड्रॉयड पे ऐप लॉन्च किया था, जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था।

अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है। गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: IQOO Neo 9 Pro भारत में लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अमेरिका में स्टैंडअलोन गूगल पे ऐप 4 जून से यूजलेस हो जाएगा। यूजर्स गूगल वॉलेट में इन-स्टोर टैप-टू-पे और पेमेंट मेथड मैनेजमेंट जैसे पॉपुलर फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। अमेरिका में गूगल वॉलेट का इस्तेमाल गूगल पे से 5 गुना ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: AI Gemini ने बताया पीएम मोदी को फासीवादी, जानिए फिर गूगल के साथ भारत सरकार ने क्या किया?

ब्‍लॉग में बताया कि गूगल पे ऐप बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्‍य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है। गूगल का कहना है कि वो यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा। यूजर्स अपने GPay बैलेंस को अपने अकाउंट में 4 जून 2024 के बाद भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

ये भी पढ़ें: हिरासत में 270 से ज्यादा महिलाओं से रेप, UP-MP ने आकड़ों के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा, जानें क्या है पूरा मामला?

भारत में नहीं बंद होगी सेवा
GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया गया है। 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।