Jio Offer: 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को देगा जियो 25 फीसदी अधिक डाटा

0
685

आपकी उम्र 18 साल से भी कम है तो आपको मिल सकता है रिलायंस जियो सिम 25 फीसदी अधिक डाटा। बता दें कि भारत में सिम कार्ड खरीदने के लिए उपभोक्ता की उम्र 18 वर्ष होनी जरूरी है। लेकिन रिलायंस जियो सिम के मामले में ऐसी कोई बंदिश नहीं है, 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी जियो सिम खरीद सकते हैं।

ऐसे खरीदें सिम:

  • सिम खरीदने के लिए सबसे पहले बार कोड जेनरेट करना जरूरी है।
  • इसके लिए MyJio ऐप डाउनलोड करें और बार कोड जेनरेट कर लें।
  • इसके बाद करीबी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर अपने वर्तमान स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी के ID कार्ड की फोटोकॉपी लेकर पहुंचे। साथ में ऑरिजनल आइडी कार्ड होना भी जरूरी है।
  • अपनी कॉलेज आईडी के साथ आपको एक एड्रेस प्रूफ और अभिभावक की आईडी या आधारकार्ड भी ले जाना होगा। दरअसल यह इसलिए मांगा जाता है ताकि पता रहे कि आप अभिभावक की देखरेख में ही सिम खरीद रहे हैं।
  • इसके अलावा आपके पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी होने चाहिए।

बता दें कि रिलायंस जियो ने छात्रों को अतिरिक्त 25 फीसदी वाई-फाई डेटा देने की पेशकश की थी। यानी वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद टैरिफ प्लान के हर रिचार्ज पर यह अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या-

रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.6 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 2.4 करोड़ से पार हो गई है। कंपनी के सबसे ज्यादा उपभोक्ता गुजरात और आंध्र प्रदेश में रहे हैं। 30 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में 15 लाख उपभोक्ता जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं आंध्रप्रदेश में यह संख्या 12 लाख सब्सक्राइबर्स थे।

हाल ही में रिलायंस जियो ने 30 सितंबर तक के आंकड़े जारी किए थे। इनके मुताबिक, तमिलनाडु में जियो के 11 लाख यूजर्स है, वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में संख्या 10 लाख यूजर्स हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 लाख रिलायंस जियो यूजर्स हैं। वहीं दिल्ली और हरियाणा सर्किल में 7 लाख, मुंबई, ओडिशा, कोलकाता और केरल में 6 लाख यूजर्स हैं।