जल्दी कीजिए आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक, ये हैं आसान से 6 स्टेप्स

0
605

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक (Electoral Reforms Bill 2021) राज्यसभा से पास हो गया। विपक्ष लगातार मांग कर रहा था कि इस विधेयक में कई सुधारों की जरूरत है। हालांकि बिल सुधार कमेटी को भेजा गया है।

इसके बाद आपको अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे होगा तो हम आपकी परेशानी को खत्म कर देते हैं। नीचे दिए गई जानकारी को स्टेप टू स्टेप फॉलो करते रहिए।

  1. आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
    2. उसके बाद आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और वोटर आईडी कार्ड के नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना है।
    3. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपना राज्य, जिला, व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि को दर्ज करें।
    4.इस प्रोसेस को करने के बाद नेक्स्ट स्टेप पर सर्च बटन पर क्लिक करें। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी सही है, तो डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी।
    5. अब आपको फीड आधार नंबर के ऑप्शन का चयन करना है। ये विकल्प आपको स्क्रीन की बाईं तरफ मिलेगा।
    6.नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार कार्ड, आधार संख्या, मतदाता पहचान संख्या आदि जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है। दर्ज की गई इन जानकारियों को एक बार ध्यानपूर्वक चेक करके उसे सबमिट कर दें।

    ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।