बिना सॉफ्टवेयर इस सेटिंग से सिर्फ 1 मिनट में करें हिंदी टाईपिंग

0
503

आज हम आपको बिना सॉफ्टवेयर या एप डाउनलोड किए हिंदी टाइप करने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये तरीका काफी आसान है। ध्यान रहे कि यह तरीका केवल विंडो 10 यूजर्स के लिए ही है।

1. इसके लिए विंडो 10 यूजर्स को स्टार्ट पर जाकर सेटिंग्स पर जाना होगा।

160

2. इसके बाद आपको time and language सेटिंग्स पर क्लिक करना है।

353

3. इसके बाद Region and language पर क्लिक करना है। फिर Add language पर क्लिक करना है।

446

4. यहां आपको कुछ ऑप्शन दिए गए होंगे। इसमें से आपको हिंदी सेलेक्ट करनी है। 527

5. इसके बाद इंग्लिश के नीचे जहां हिंदी लिखा होगा, उसपर क्लिक कर दें।

619

6. यहां आपको option नाम का विकल्प दिया गया होगा, उसपर क्लिक कर दें।

720

7. इसके बाद Add keyboard पर क्लिक करें और Hindi India Devnagri inscript पर क्लिक कर दें।

813

बस अब आप अपने कंप्यूटर में हिंदी में टाइप कर पाएंगे। जब भी आप Ms. Word पर जाएंगे तो आपको Shift+Alt दबाना होगा। इससे कीबोर्ड की भाषा इंग्लिश से हिंदी हो जाएगी। आपको बता दें कि आप हिंदी के अलावा किसी भी भाषा को विंडो 10 में एड कर सकते हैं।

हमारी वेबसाइट पर अपनी पसंद की खबर पर कमेंट करके आप जीत सकते हैं कैश मूवी टिकट और स्मार्टफोन –अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क कीजिए कमेंट करो – Paytm कैश , मूवी टिकट और 4G स्मार्ट फ़ोन जीतो