Google Map को फॉलो कर रहा था आदमी, हुई मौत, जरुर पढ़ें ये खबर

यह पुल साल 2020 से टूटा हुआ है। बहुत से गूगल मैप्‍स यूजर्स ने गूगल को इस बारे में बताया भी है। फिर भी गूगल मैप्‍स ड्राइवर्स को इस पुल की ओर भेज रहा है।

0
307

गूगल मैप्‍स (Google Maps) द्वारा गलत डायरेक्‍शन दिखाए जाने के कारण पुल से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई है। अमेरिका की नॉर्थ कॉरोलिना की रहने वाली महिला का आरोप है कि गूगल को बार-बार टूटे हुए पुल की जानकारी देने के बावजूद कंपनी ने गूगल मैप्‍स पर उस पुल को आवागमन के लिए ठीक बताया। गूगल मैप्‍स द्वारा दी गई गलत जानकारी की वजह से ही उसके पति ने पुल पर गाड़ी चढ़ाई और पुल टूटे होने की वजह से नीचे जा गिरे और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

नॉर्थ कॉरिलिना में रहने वाले फिलिप पैक्‍सन पिछले साल सितंबर में हादसे का शिकार हुए थे। अमेरिकी नौसेना से रिटायर पैक्‍सन मेडिकल उपकरण बेचते थे। उनकी मौत के लंबे समय बाद भी गूगल मैप्‍स ने अब तक उस टूटे पुल को लेकर अपनी जानकारियों को दुरुस्‍त नहीं किया है। इसी से परेशान होकर अब उनकी पत्‍नी एलिसिया ने गूगल पर मुकदमा ठोक दिया है।

ये भी पढ़ें: भारत-कनाडा के बीच बढ़ते विवाद में भारत के लाखों स्टूडेंट्स की कैसे होगी सुरक्षा?

एलिसिया ने बताया काम से बाहर जाने के लिए गूगल मैप्‍स की सहायता ली। गूगल मैप्‍स ने जो रास्‍ता बताया उसमें एक टूटा हुआ पुल भी पड़ता था। गूगल मैप्‍स ने इस पुल को चालू बताया। गूगल मैप्‍स की दी जानकारी पर विश्‍वास करके पैक्‍सन ने गाड़ी पुल पर चढ़ा दी। पुल टूटे होने की वजह से पैक्‍सन गाड़ी सहित करीब 20 फीट नीचे पानी में जा गिरे और डूबने से उनकी मौत हो गई।

एलिसिया का आरोप है कि यह पुल साल 2020 से टूटा हुआ है। बहुत से गूगल मैप्‍स यूजर्स ने गूगल को इस बारे में बताया भी है। फिर भी गूगल मैप्‍स ड्राइवर्स को इस पुल की ओर भेज रहा है। इस पुल पर बेरिकेडिंग नहीं है। इसी वजह से यहां हर समय हादसे की आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें: अपने नए लुक के कारण बुरी तरह से ट्रोल हुईं एमी जैक्सन, देखें तस्वीरें

अगर आप भी गूगल मैप का आने-जाने के लिए सहारा लेते है तो सावधान होने कि जरुरत है क्योंकि ऐसा हादसा आपके साथ भी हो सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now