AI की दुनिया में नया धमाका! OpenAI ला रहा है ChatGPT Smart Speaker

58

अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में इसे सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप पर नहीं, बल्कि अपने घर में एक AI साथी के रूप में भी देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI अपने पहले हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रहा है। यह एक पोर्टेबल AI (open ai speaker) स्मार्ट स्पीकर होगा, जिसमें स्क्रीन नहीं होगी, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि यह इंसानों की तरह बातचीत कर सकेगा और समय के साथ आपकी आदतों को भी समझने लगेगा।

कब लॉन्च होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI इस AI स्पीकर की पहली झलक इसी साल दिखा सकता है, जबकि इसे 2027 तक बाजार में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कानूनी विवाद के चलते लॉन्च की टाइमलाइन बदल भी सकती है। अगर यह डिवाइस उम्मीद के मुताबिक आता है, तो आने वाले वर्षों में ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि आपके घर का AI साथी बन सकता है।

क्या-क्या होगा खास?
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI का यह स्पीकर पारंपरिक स्मार्ट स्पीकर्स से काफी अलग होगा।

  • इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगा।
  • यह बैटरी से चलेगा, यानी इसे घर में कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकेगा।
  • इसमें कैमरा और कई स्मार्ट सेंसर हो सकते हैं, जिससे यह आसपास के माहौल को समझ पाएगा।
  • कुछ मैकेनिकल फीचर्स भी हो सकते हैं, जो इसे और ज्यादा “लाइव” महसूस कराएंगे।

ChatGPT से होगा सीधा कनेक्शन
इस डिवाइस को आपके ChatGPT अकाउंट से जोड़ा जा सकेगा। यानी यह आपकी पसंद, बातचीत और जरूरतों को समझकर पहले से ज्यादा पर्सनल जवाब देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह OpenAI के नए ChatGPT Live Voice Model पर काम करेगा, जो पहले के मुकाबले ज्यादा प्राकृतिक और इंसानों जैसी बातचीत करने में सक्षम है।

सिर्फ म्यूजिक नहीं, पूरा AI असिस्टेंट
यह स्पीकर सिर्फ गाने चलाने तक सीमित नहीं रहेगा। इसके जरिए आप-

  • स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकेंगे।
  • सवाल पूछ सकेंगे।
  • रिमाइंडर और जानकारी हासिल कर सकेंगे।
  • और भविष्य में यह आपकी जरूरतों का अंदाजा लगाकर खुद सुझाव भी दे सकता है।

यानी OpenAI इसे सिर्फ स्मार्ट स्पीकर नहीं, बल्कि AI Companion बनाना चाहता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

Apple को मिलेगी सीधी टक्कर
OpenAI इस डिवाइस के जरिए Apple, Amazon और Google को सीधे चुनौती देना चाहता है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट पर Apple के पूर्व चीफ डिज़ाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) भी काम कर रहे हैं, जिन्हें iPhone के डिजाइन का मास्टरमाइंड माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।