Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स, AI टूल्स और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। Xiaomi ने एक बार फिर कैमरा एक्सपीरियंस के लिए Leica के साथ साझेदारी की है और टेलीफोटो फोटोग्राफी को इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल किया है। भारत में Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 रखी गई है, जबकि 512GB वेरिएंट ₹64,999 में उपलब्ध होगा।
कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है, जिसके बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत ₹54,999 हो जाती है। फोन की पहली बिक्री 30 जून से शुरू होगी। इसके अलावा Xiaomi एक बायबैक प्रोग्राम भी पेश कर रही है, जिसके तहत ग्राहक आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।
Leica कैमरा बना सबसे बड़ा आकर्षण
Xiaomi 17T में Leica द्वारा बेहतर बनाया गया कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन 5x Leica टेलीफोटो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है और 23mm से 115mm तक की फोकल लेंथ रेंज उपलब्ध कराता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा मिलती है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का Leica पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज
Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI आधारित फीचर्स के लिए बेहतर प्रदर्शन देगा। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को कई TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। फोन में 12-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 3840Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
AI फीचर्स और HyperOS 3
Xiaomi 17T कंपनी के HyperOS 3 पर चलता है। इसमें AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search और AI Dynamic Wallpapers जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Google Gemini AI असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है।
6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Xiaomi ने बड़ा अपग्रेड दिया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Xiaomi 17T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Xiaomi 17T को कंपनी कैमरा, AI और बैटरी पर फोकस करने वाले यूजर्स के लिए एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में पेश कर रही है।
देखें वीडियो और चैनल को लाइक जरुर करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































