शाओमी ने लॉन्च किया इंटरनेट बेस्ड Mi WiFi स्पीकर

0
305
चीनी कंपनी शाओमी ने अपने बाजार में ऐसा स्पीकर लॉन्च किया है, जिसमें गानों के साथ इंटरनेट भी यूज कर सकते है। कंपनी ने इसका नाम Mi WiFi स्पीकर रखा है जिसे Mi Internet स्पीकर भी कह जा सकता है। इसकी कीमत 399 युआन (लगभग 4,000 रुपये) है।

इसमें 4 स्पीकर्स दिए गए हैं और एक्स्ट्रा बेस के लिए इसमें दो 2.5 इंच के सब वूफर लगाए गए हैं। इसके अलावा इसमें वेंटेड बेस डक्ट टेक्नॉलोजी के जरिए 20 कोर ट्वीटर्स लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई के जरिए इंटरनेट चला सकेंगे। इसके लिए आपको वाईफाई 802.11ac मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ भी दिया गया है।

इस स्पीकर में 8GB की इन्बिल्ट मेमोरी भी दी गई है। यानी अगर इंटरनेट न हो फिर भी इसमें स्टोर किए गए म्यूजिक्स को सुन सकते हैं। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। इस स्पीकर को आवाज से भी चला सकते हैं इसके लिए इसमें एक बटन दिया गया है। स्मार्टफोन में एमआई होम ऐप के जरिए भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है। स्पीकर के अलावा यह आपके अलार्म क्लॉक की तरह भी काम करेगा।

कंपनी के मुताबिक इसके डेटाबेस में 20 मिलियन म्यूजिक ट्रैक्स हैं जिसे सर्च किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी चीन में ही म्यूजिक कंपनियों से पार्टनर्शिप भी किया है। आपको बता दें यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े:

हरियाणा में क्लर्क एंड लैबोरेट्री अटेंडेंट की वैकेंसी, जल्दी कीजिए

बड़ा सवाल: ‘कैशलेस इंडिया’ कितनी बड़ी चुनौती?

26/11 का आतंक का तांडव कुछ यूं शुरू हुआ की आजतक बिलखती है मुंबई, देखिए तस्वीरें