श्रीलंका हिंसा में आया नया मोड़, राष्ट्रपति आवास पर जनता का कब्जा, राजपक्षे देश छोड़ भागे!

बता दें कि राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। वह अप्रैल में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने आवास तथा कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

0
280

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट को लेकर प्रदर्शन ने शनिवार को अचानक अलग मोड़ ले लिया। आंदोलनकारियों ने  राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। खबर है कि राजपक्षे समुंद्र के रास्ते देश छोड़ चुके हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी था।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की असफल कोशिश भी की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 30 लोग घायल हो गए। हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अवरुद्ध करने वाले पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

बता दें कि राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। वह अप्रैल में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने आवास तथा कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर खाली कर दिया था।

ये भी पढ़ें: ट्विटर डील कैंसिल: एलन मस्क को देना होगा भारी जुर्माना, जानें क्यों हुई Twitter Deal खत्म

आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक संकट
श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वो जरूरी चीजों का भी आयात नहीं कर पा रहा है। सबसे ज्यादा ईंधन की कमी है। पेट्रोल-डीजल के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। बता दें, ये श्रीलंका में आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक संकट है।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका की बातों में आकर किया सिंदूरकांड, फिर देखिए बेचारे प्रेमी के साथ आगे क्या हुआ?

राष्ट्रपति से मिला श्रीलंका का बार काउंसिल
देश में बढ़ते अराजक माहौल के बीच बार काउंसिल ऑफ श्रीलंका ने राष्ट्रपति गोटबाया से मुलाकात की है। काउंसिल ने राष्ट्रपति से पूछा है कि अब जब उनके सचिवालय और घर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है तो क्या ऐसे में वो अपनी ड्यूटी निभा पाएंगे?

ये भी पढ़ें: अपने सिर को दो बार हिलाएं, इस तस्वीर से बाहर निकलकर आएगा अनोखा जानवर

क्या मतलब है Gota Go Gama का
सिंहली भाषा में गामा का मतलब गांव होता है। प्रदर्शनकारी एक जगह जमा होकर तंबू लगाते हैं और गाड़ियों के हार्न बजाते हुए राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटा-गो-गामा का नारा बुलंद करते हैं। इनका मकसद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर करना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now