भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एयरफोर्स ने अग्निपथ स्कीम (Agniveer Job) के तहत अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है।
अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल है। इस भर्ती में सेवा निधि योजना के अनुसार लगभग 10.08 लाख मिलेंगे। यह भर्ती अविवाहित महिला और पुरुषों के लिए होगी।
पद संख्या
2,500
योग्यता
- टरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
- या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
- या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
ये भी पढ़ें: 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, जानें कैसे होगा पैटर्न?
आयु सीमा :
- 17.5-21 साल
- आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया :
- लिखित परीक्षा
- पीएसटी/पीईटी
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
- मेरिट सूची
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

सैलरी :
- पहले साल : 30,000
- दूसरे साल : 33,000
- तीसरे साल : 36,500
- चौथे साल : 40, 000
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































