PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली 5138 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

580

पंजाब नेशनल बैंक (PNB Recruitment 2026) ने Apprentices Act, 1961 के तहत 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है और 24 फरवरी 2026 तक चलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें 2 सप्ताह का बेसिक ट्रेनिंग, 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगा। यह प्रशिक्षण देशभर की PNB शाखाओं में दिया जाएगा।

योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही, जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्षता जरूरी है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS (पुरुष): ₹944
  • सामान्य / OBC / EWS (महिला): ₹708
  • SC / ST / PwBD: ₹236

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. स्थानीय भाषा परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें

  • जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस
  • जनरल इंग्लिश
  • क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड
  • कंप्यूटर नॉलेज
    से सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके मार्च के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

स्टाइपेंड (Stipend Details)

  • ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाएं: ₹12,300 प्रति माह
  • मेट्रो शाखाएं: ₹15,000 प्रति माह

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।