AIIMS पटना में मेडिकल करियर का सुनहरा मौका, 152 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 30 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 

656

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। AIIMS पटना ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 152 पदों (AIIMS Patna Recruitment ) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 30 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा —

  1. लिखित परीक्षा
  2. इंटरव्यू

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

आवेदन से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी

जानकारी विवरण
संस्थान का नाम AIIMS, पटना
पद का नाम सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक)
कुल पद 152
योग्यता संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB/DM/MCh)
आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 14 अगस्त 2025
परीक्षा समय सुबह 10:00 से 11:30 बजे
ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in

 

ये भी पढ़ें: Anthem Biosciences: पैसा छापने का मौका देगा रहा है एंथम बायोसाइंसेज का IPO, जानें इसके बारें में

ये भी पढ़ें: SBI में में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर के लिए भर्ती, सैलरी एक करोड़, ऐसे करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

  1. AIIMS पटना की वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन में जाकर Senior Resident (Non-Academic) से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
  5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।