Anthem Biosciences: पैसा छापने का मौका देगा रहा है एंथम बायोसाइंसेज का IPO, जानें इसके बारें में

543

बेंगलुरु की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी एंथम बायोसाइंसेज (Anthem Biosciences IPO) का आईपीओ इन दिनों बाजार में काफी चर्चा में है। 14 जुलाई को खुले इस पब्लिक ऑफर को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात ये है कि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित आईपीओ है, जिसकी कुल वैल्यू 3,395 करोड़ रुपये है। यानी कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिल रहा, लेकिन निवेशकों को इसका प्रीमियम पर लिस्ट होना तय माना जा रहा है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 540 से 570 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और इसकी लिस्टिंग 21 जुलाई को NSE और BSE पर होगी। पहले दो दिन में ही यह इश्यू 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया, जबकि रिटेल कैटेगरी भी अच्छी रही। तीसरे दिन शाम तक कुल सब्सक्रिप्शन 3.48 गुना हो चुका था।

क्या है प्राइस बैंड और GMP
IPO के लिए शेयर की कीमत 540 से 570 रुपये के बीच तय की गई है। आपको कम से कम 26 शेयर खरीदने होंगे। जहां तक इसके जीएमपी की बात है तो IPO खुलने से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), इश्यू प्राइस से लगभग 18% ऊपर था।

जहां तक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात है, तो आज यानी 17 जुलाई को इसका GMP 124 से 156 रुपये के बीच देखा गया, जो इश्यू प्राइस पर लगभग 20% से 27% तक की लिस्टिंग गेन की संभावना दिखाता है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में GMP घटकर 110 रुपये तक भी बताया गया है, जो मार्केट सेंटिमेंट पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: Tesla India: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला, SUV से लेकर Cybertruck तक क्या मिलेगा? जानें सबकुछ

कब शुरू हुई है कंपनी
एंथम बायोसाइंसेस साल 2006 में शुरू हुई थी। यह फार्मा इंडस्ट्री में एक खास तरह का काम करती है। यह दवाइयों की रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग जैसी सभी सेवाएं देती है। भारत में कुछ ही CRDMO कंपनियां हैं जो छोटे मॉलिक्यूल (केमिकल बेस्ड) और बड़े मॉलिक्यूल (बायोलॉजिक्स) दोनों पर काम करती हैं। एंथम बायोसाइंसेस उनमें से एक है।

एंथम बायोसाइंसेज एक Contract Research, Development & Manufacturing Organisation (CRDMO) है, जो दवा कंपनियों के लिए एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (API) से लेकर रिसर्च सपोर्ट तक का काम करती है। कंपनी ने FY24 में लगभग 34% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है और उसके पास 240 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स हैं। कंपनी का मुनाफा मार्जिन करीब 24% है, जो इसे मिड-साइज़ बायोटेक कंपनियों में एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

हालांकि, कुछ जोखिम भी हैं। कंपनी का वैल्यूएशन काफी ऊंचा है—Price to Earnings (P/E) रेशियो करीब 67 से 71 के बीच है, जो इसके कई प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा है। साथ ही, इसकी लगभग 70% आय केवल टॉप-5 क्लाइंट्स से आती है, जिससे क्लाइंट डिपेंडेंसी का जोखिम बढ़ता है।

फिर भी, एंथम बायोसाइंसेज का बिजनेस मॉडल, तेजी से बढ़ती बायोटेक इंडस्ट्री और विदेशी दवा कंपनियों से मिल रहे ऑर्डर इसे लॉन्ग टर्म में एक मजबूत निवेश विकल्प बनाते हैं। निवेशक इसे लिस्टिंग गेन के लिए भी देख रहे हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में वैल्यूएशन और क्लाइंट बेस की विविधता पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Disclaimer: पंचदूत न्यूज अपने पाठकों को किसी निवेश की सलाह नहीं देता और न ही किसी विशेष स्टॉक, कंपनी या आईपीओ में निवेश की सिफारिश करता है। पाठकों को किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले योग्य विशेषज्ञ या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।