बाबा फरीद यूनिवर्सिटी (baba farid university) ऑफ हेल्थ साइंस में 672 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर 2 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्यता की बात करें तो, आवेदनकर्ता को मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
उम्मीदवारों के पास जीएमएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (PNRC) में बतौर नर्स या मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए। 10वीं में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होना चाहिए। आवेदनकर्ता की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 37 साल है। इस जॉब के लिए सैलरी 35,600 – 1,12,800 रुपए प्रतिमाह रखी गई है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- GNM डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- पंजाबी भाषा का सर्टिफिकेट (10वीं में)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
ऐसे करें आवेदन :
- बीएफयूएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
- करेंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































