SBI में में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर के लिए भर्ती, सैलरी एक करोड़, ऐसे करें आवेदन

869

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Job 2025) ने जनरल मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। बता करें सैलरी की तो, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-सीटीसी 44 लाख रुपए, जनरल मैनेजर- सीटीसी 1 करोड़ रुपए और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) MMGS-II स्केल के अनुसार तय की जाएगी।

इस वैकेंसी के लिए 45 से 55 साल तक आयु सीमा तय की है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए इसकी आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है।

पद संख्या- 33

योग्यता- जनरल मैनेजर :

  • कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना सुरक्षा/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक या एम.टेक/एम.एस.सी. की डिग्री।
  • बीएफएसआई/आईटी/आईएस ऑडिट/साइबर सुरक्षा ऑडिट पर सूचना सुरक्षा परामर्श में न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव।
  • रेड टीम एक्सरसाइज/वीए-पीटी को संभालने में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्यता- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट

  • बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या समकक्ष डिग्री) में कम से कम 50% अंकों के साथ, जो भारत सरकार/सरकारी नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से हो।
  • CISA (Certified Information Systems Auditor) – ISACA USA से ISO 27001:2022 LA – NABCB से दोनों सर्टिफिकेट इंटरव्यू की तारीख तक वैलिड होना चाहिए।
  • अनुभव: BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा)/ आईटी/ सूचना सुरक्षा परामर्श में कम से कम 6 साल का अनुभव, जिसमें 3 साल का अनुभव आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा ऑडिट या सूचना सुरक्षा परामर्श में हो। हालांकि ट्रेनिंग और टीचिंग का अनुभव मान्य नहीं होगा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

योग्यता- डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट)

  • बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या समकक्ष डिग्री) में कम से कम 50% अंक होना चाहिए।
  • CISA (Certified Information Systems Auditor) – ISACA USA से सर्टिफिकेशन इंटरव्यू की तारीख तक वैलिड होना चाहिए।
  • BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा) / आईटी / सूचना सुरक्षा परामर्श में कम से कम 4 साल का अनुभव, जिसमें 2 साल का अनुभव आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा ऑडिट या सूचना सुरक्षा परामर्श में हो।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।