हनुमानगढ़ जंक्शन। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के चित्र पर प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी जी के जीवन, सत्य एवं अहिंसा तथा स्वच्छता से संबंधित विषयों पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा पूजा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विभा एवं बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कंचन रहीं। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए गांधी जी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































