हनुमानगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन, हनुमानगढ़ में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, समानता एवं मानव सेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अमरजीत सिंह जी रहे। कार्यक्रम में नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन की निदेशक डॉ. पायल गुम्बर जी एवं संस्थान के सचिव श्री भीष्म कौशिक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अमरजीत सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
डॉ. पायल गुम्बर जी, निदेशक, नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन ने कहा कि गांधी जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं समानता पर बल दिया। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सेवा, संवेदना और समान अवसर की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































