जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

11

तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
हनुमानगढ़। संगरिया में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ भारत कराटे अकैडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अकैडमी में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी जगह मजबूत की है।
प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ कराटे अकैडमी के जतिन गुप्ता ने 35 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार सुनिधि ने 40 किलो भार वर्ग में व जानवी ने 62 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। लक्ष्मी गुप्ता ने भी 48 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की।
प्रतियोगिता में अकैडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। शहजैब ने 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। लकी ने भी 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं 50 किलो भारवर्ग में सचिन ने व 62 किलो भार वर्ग में सत्यजीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 56 किलो भार वर्ग में टिया ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।