-निकाय चुनाव में विजयी पार्षदों का किया जाएगा सम्मान
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। सचिव महक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
सचिव महक गर्ग ने कहा कि श्रीराम वंशज महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया था। उनकी जयंती पर संस्था की ओर से शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंगला ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान हाल ही में निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले सभी पार्षदों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज के उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर होगा, जिन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली है। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































