फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन धर्मशाला में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कराया पंजीकरण, 86 यूनिट रक्त संग्रह
हनुमानगढ़ टाउन स्थित फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन धर्मशाला में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान, फिजियोथैरेपी एवं फुल बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा के संगठन सहप्रभारी अलवर दक्षिण एवं हनुमानगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक के नेतृत्व में तथा हेल्थ फिट और “एक उम्मीद” संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य आमजन और कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा। इस शिविर में नोहर ब्लड बैंक नोहर, डॉक्टर राम सियाग फिजियोथैरेपी सेंटर एवं पवन हेल्थ केयर सेंटर फुल बॉडी चेकअप सेंटर की ओर से विशेष सेवाएं दी गईं। शिविर के दौरान लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिसमें से 86 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के साथ-साथ शिविर में नि:शुल्क आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, फ्री फिजियोथेरेपी काउंसलिंग तथा डॉ पवन भटिवल द्वारा फ्री फुल बॉडी चेकअप की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर की विशेषता यह रही कि इसमें 14 प्रकार की आधुनिक स्कैनिंग जांचें नि:शुल्क की गईं, जिनमें फैटी लिवर, शरीर में फैट की मात्रा, हड्डियों में खोखलापन, प्रोटीन की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शामिल रहीं। इसके अलावा बिना साइड इफेक्ट के बीमारियों को जड़ से खत्म करने से संबंधित आयुर्वेदिक और वैकल्पिक उपचार की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संगठन सहप्रभारी अलवर दक्षिण देवेंद्र पारीक ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, अमित सहू,महामंत्री प्रदीप ऐरी,पूर्व सभापति सुमित रणवा, नगीना बाई, रक्तदान भामाशाह डॉ. अमर नायक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, भाजपा नगर मंडल जंक्शन अध्यक्ष प्रकाश तंवर,अजय ज्याणी, पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शेरी,राम कुक्कड़, ओमआसोपा,महेंद्र सिंह राठौड़,सरवन बिश्नोई,संदीप छाबड़ा,नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल सीवर,सुभाष बिश्नोई, सहदेव बिश्नोई,सुशील जैन, मनोज जोशी,कलवन्त वर्मा,गजेंद्र सिंह,संदवेप विर्क,सुमन चावल,मनोहर लाल बंसल,पवन खुराना,तारा चंद सीवर,हरीश वर्मा,अमन वर्मा,जसवीर मैन,विजय सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































