अग्रवाल समाज जंक्शन की आमसभा, वरिष्ठजन करेगे आम सहमति से कार्यकारिणी बनाने का प्रयास

170

हनुमानगढ  अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन भवन में 28 दिसंबर रविवार को प्रातः 10 बजे आम सभा का आयोजन होगा । आम सभा में अग्रवाल समाज समिति  कार्यकारिणी  के वर्ष 26 के लिए नौ पदो अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव,उपसचिव, कोषाध्यक्ष,विधि मंत्री, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री के निर्वाचन के लिए समाज के वरिष्ठजनों द्वारा आम सहमति से प्रयास किया जाएगा ।  समिति सचिव रविन्द्र कुमार डालमियां के अनुसार उक्त पदों पर आम सहमति बनने पर चुनावी प्रक्रिया को निरस्त माना जायेगा ।  अगर उक्त किसी भी पद पर किसी कारणवंश सहमति नही बन पाती तो उस पद पर चुनावी प्रक्रिया को अपनाया जायेगा । आम सभा मे समिति का वर्ष 2025 का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया जायेगा । समिति के बैनर तले वर्ष 25 मे किये गये समाज हित मे विकास कार्यो की समीक्षा होगी । आमसभा मे समाज के उत्थान संबंधी आपसी विचारो का  आदान प्रदान होगा । चुनाव अधिकारी  एडवोकेट राज कुमार बंसल ने बताया कि कार्यकारिणी 2026 के लिए आमसभा मे आम सहमति नही होने की स्थिति मे 29 दिसंबर सोमवार  को अग्रवाल समाज  समिति के अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिन,उप सचिव ,कोषाध्यक्ष, विधि मंत्री, प्रचार मंत्री , व संगठन मंत्री के चुनाव हेतु नामांकन पत्र भरवाये जाएंगे । बंसल के अनुसार अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष शेष पदों के लिए न्यूनतम  आयु का 40 वर्ष तक होना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी ने बताया की उक्त पदों के लिए नामांकन पत्र भरने का समय 29 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक रहेगा। नामांकन वापसी इसीलिए दोपहर एक से दो बजे तक ,नामांकनों की जांच 2 से 4 बजे तक व अंतिम सूची 4:30 पर घोषित कर दी जाएगी । चुनाव  अधिकारी बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति के वर्ष 2026 की नामांकन नामावली के सदस्य ही  निर्वाचक होने निर्वाचित करने के अधिकारी होगे । मतदान 4 जनवरी रविवार को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक होगा ।  मतदान खत्म होने के तुरंत बाद 3 बजे से मतगनणा  प्रारम्भ हो जायेगी । मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।  यह पूरी प्रक्रिया महाराज अग्रसेन भवन भवन में होगी । समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने समाज की आमसभा मे समाज को अधिकाधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की है । बैठक मे आमसभा की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल, अमृतलाल गोयल,सुरेश महिपाल,रविन्द्र कुमार डालमिया, विक्रम कुमार बंसल, प्यारेलाल बंसल, मुकेश मित्तल, दिनेश कुमार गुप्ता, कमल कुमार, मनोज गोयल व हेमंत गोयल उपस्थित थे ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।