उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के लखनऊ टीम द्वारा मौलाना सलीम के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की माता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कारवाही की मांग की। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जिला अध्यक्ष ने आज जिला अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन सौंप कर बिहार के मौलाना सलीम की गिरफ्तारी और कठोर कारवाही की मांग की है।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिन्दू हृदय सम्राट है,उनकी माता जी पर और गऊ माता पर मौलाना सलीम द्वारा अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश के हिन्दू समाज का अपमान है। ऐसे मुल्लों की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इनकी जगह जेल में ही है। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की मांग है कि सलीम को तुरंत गिरफ्तार कर 15 दिनों के भीतर ट्राइल कर फांसी की सजा दी जाए।
आज इस संबंध में जिलाधिकारी लखनऊ को ज्ञापन देने के उपरांत हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ लखनऊ द्वारा हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज कराया गया है और पुलिस प्रशासन से भी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है।
इस कारिक्रम मे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के साथ संगठन के अमित सिंह,प्रांजुल तिवारी,तेज शुक्ला,आकाश अवस्थी,प्रमोद शाह,बाबा द्विवेदी मौजूद रहे ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































