क्या बिना वेरिफिकेशन के बंद हो जाएगी गैस बुकिंग? LPG e-KYC पर सरकार ने फिर दिया बड़ा अपडेट

207

देशभर में LPG उपभोक्ताओं (LPG Gas Cylinder KYC) के बीच आधार आधारित e-KYC को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब बिना e-KYC के गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो सकेगी। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर लागू नहीं है और न ही गैस सप्लाई बंद की जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार, घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC प्रक्रिया को लागू किया गया है, लेकिन यह केवल उन ग्राहकों के लिए आवश्यक है जिन्होंने अब तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही e-KYC करा लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने यह भी साफ किया है कि e-KYC कोई नया निर्देश नहीं है, बल्कि यह पहले से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सत्यापन के दायरे में लाना है, ताकि सब्सिडी सही लाभार्थियों तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके।

क्या लिखा है मंत्रालय ने-

  • e-KYC सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है
  • यह केवल उन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है जिन्होंने अभी तक e-KYC नहीं कराया है
  • यह कोई नया आदेश नहीं है, बल्कि पहले से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है
  • जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही e-KYC पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है
  • गैर-उज्ज्वला (Non-PMUY) उपभोक्ताओं पर भी यही नियम लागू होता है
  • उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को हर वित्तीय वर्ष में केवल एक बार e-KYC करना होता है
  • e-KYC प्रक्रिया मुफ्त है और घर बैठे भी पूरी की जा सकती है
  • किसी भी स्थिति में LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद नहीं की जाएगी
  • इस प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जी कनेक्शनों को रोकना है

क्यों बढ़ा LPG Crisis के बीच e-KYC का पैनिक
हाल के दिनों में यह खबर तेजी से फैली कि e-KYC न कराने पर LPG सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी। हालांकि मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में गैस रिफिल की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। उपभोक्ता पहले की तरह सिलेंडर बुक और प्राप्त कर सकेंगे। बता दें, इससे पहले मंत्रालय ने 15 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा था कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करना अनिवार्य है।

किन कंपनियों के ग्राहकों पर लागू?
यह नियम देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के सभी घरेलू ग्राहकों पर लागू है। सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

उज्ज्वला योजना ग्राहकों के लिए एक बार e-KYC कराना जरुरी
वहीं Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए अलग प्रावधान हैं। उन्हें हर वित्तीय वर्ष में एक बार e-KYC कराना होता है, ताकि सब्सिडी का लाभ जारी रह सके। सरकार का कहना है कि आधार आधारित e-KYC से पारदर्शिता बढ़ेगी, उपभोक्ताओं का सही रिकॉर्ड तैयार होगा और गैस सब्सिडी केवल पात्र लोगों तक ही पहुंचेगी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

गैस सप्लाई पर नहीं पड़ेगा e-KYC का असर
मंत्रालय ने कहा, eKYC न होने की स्थिति में भी LPG सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मतलब ग्राहकों को गैस मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। मंत्रालय ने ग्राहकों से अपील की है कि जिनका e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।