ईरान का बड़ा बदला प्लान: खाड़ी देशों के 8 बड़े पुल निशाने पर, टारगेट लिस्ट की जारी

193

ईरान (Iran) और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। इस युद्ध में ईरान ने न सिर्फ अमेरिका बल्कि इजरायल को भी नुकसान पहुंचाया है, जबकि इसका असर खाड़ी देशों तक महसूस किया जा रहा है। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

इसी बीच अब ईरान की तरफ से बड़ा कदम उठाने की खबर सामने आई है। तेहरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से बदला लेने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है और खाड़ी क्षेत्र के आठ अहम पुलों को निशाने पर रखा है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान के एक बड़े पुल को तबाह करने के बाद उठाया गया है।

दरअसल, अमेरिका ने गुरुवार (2 अप्रैल) को हवाई हमले में ईरान के सबसे ऊंचे पुल को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई अहम पुलों की सूची तैयार कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तेहरान जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है। ‘फारस’ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) खाड़ी देशों और जॉर्डन के कुछ प्रमुख पुलों को संभावित टारगेट के रूप में देख रहा है। ईरान के B-1 पुल पर हुए हमलों के बाद यह रणनीति बनाई गई है।

ईरान के निशाने पर ये बड़े पुल
अनादोलु की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की हिट लिस्ट में कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाह सी ब्रिज, यूएई के शेख जायेद ब्रिज, अल मक़्ता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज, सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, जॉर्डन के किंग हुसैन ब्रिज, दामिया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज शामिल हैं।

अमेरिका ने B-1 ब्रिज पर दो बार किया हमला
अमेरिका और इजरायल ने ईरान के B-1 ब्रिज को दो बार निशाना बनाया। यह पुल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ था, इसके बावजूद इसे गंभीर नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल बनने वाला था, जो तेहरान को करज से जोड़ता। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।