होस्टिंग में फेल हुई आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, देखिए VIDEO

234

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt अपनी शानदार एक्टिंग और नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। ‘राज़ी’ और ‘हीरामंडी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। लेकिन इस बार वो अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी होस्टिंग को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

हाल ही में मुंबई में हुए Screen Awards 2026 को पहली बार आलिया ने होस्ट किया। उनके साथ स्टेज पर Zakir Khan और Sunil Grover भी नजर आए। इस अवॉर्ड शो में कई बड़े सितारे जैसे Javed Akhtar, Ramesh Sippy, Sonali Bendre और Vicky Kaushal मौजूद थे। शो का लाइव प्रसारण यूट्यूब और SonyLIV पर किया गया।

ब्लैक कोट-पैंट लुक में स्टेज पर उतरीं आलिया ने ऑडियंस को हंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके ज्यादातर जोक्स दर्शकों पर असर नहीं छोड़ पाए। कई बार ऐसा भी लगा कि ऑडियंस रिएक्ट ही नहीं कर रही है, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो गया। इतना ही नहीं, होस्टिंग के दौरान आलिया थोड़ी नर्वस भी नजर आईं और कुछ जगहों पर फंबल करती दिखीं।

ये भी पढ़ें: Allu Arjun का देखा खतरनाक लुक, फिल्म AA22 x A6 का टाइटल रिवील, फैंस हुए एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
इवेंट के क्लिप्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। कई यूजर्स का कहना था कि आलिया की कॉमिक टाइमिंग कमजोर लगी और उनके जोक्स “क्रिंज” थे। कुछ ने तो यह भी लिखा कि उन्हें स्टेज होस्टिंग छोड़ देनी चाहिए।

एक यूजर ने लिखा कि “इतना अजीब लग रहा था कि देखने में भी शर्म आ रही थी, कोई हंस ही नहीं रहा था।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि “आलिया, ये आपसे नहीं हो पाएगा।” कुछ लोगों ने उनकी नर्वसनेस को लेकर भी कमेंट किए और कहा कि वह इस रोल में कंफर्टेबल नहीं दिखीं।

अब सोशल मीडिया पर कई स्टार्स Alia Bhatt के स्पोर्ट में आए। उन्होंने कहा आलिया ने पहली बार होस्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन यह अनुभव उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। हालांकि, यह भी सच है कि हर कलाकार नए एक्सपेरिमेंट करता है और हर बार रिजल्ट परफेक्ट नहीं होता। अब देखना दिलचस्प होगा कि आलिया आगे इस तरह के प्लेटफॉर्म पर दोबारा नजर आती हैं या फिर अपने एक्टिंग करियर पर ही फोकस रखती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।