अगस्त का महीना बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। खासकर स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों (August 2026 Movies) में दस्तक देने जा रही हैं। सनी देओल, इमरान हाशमी, यश, अरशद वारसी और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं अगस्त में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों के बारे में।
7 अगस्त: Ohh My Dog: ‘OMG 2’ के निर्देशक अमित राय एक भावनात्मक कहानी लेकर लौट रहे हैं। फिल्म एक बच्चे और एक आवारा कुत्ते की अनोखी दोस्ती पर आधारित है। इसमें पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और गीता अग्रवाल शर्मा अहम भूमिका में हैं।
Batwara 1947: यह अगस्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। सनी देओल एक बार फिर निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा और शबाना आज़मी भी अहम भूमिका में हैं। रिलीज डेट 14 अगस्त है।

Vishwanath and Sons: तमिल स्टार सूर्या की यह फैमिली ड्रामा फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म एक उम्रदराज़ शख्स और उससे काफी छोटी उम्र की महिला की प्रेम कहानी पर आधारित है।
21 अगस्त: रोमांस और हॉरर साथ-साथ: Bethlehem Kudumba Unit एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिका में हैं। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए Insidious: Out Of The Further भी इसी दिन रिलीज होगी।

20 अगस्त: क्रिकेट और एक्शन का डबल डोज: I’m Game में दुलकर सलमान क्रिकेट की दुनिया पर आधारित एक स्पोर्ट्स-एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। वहीं Khalifa में पृथ्वीराज सुकुमारन गोल्ड स्मगलिंग की दुनिया के खतरनाक किंगपिन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

26 अगस्त: यश की ‘Toxic’
‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups आखिरकार अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदार निभा रही हैं।
Awarapan 2: करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी अपनी हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। रिलीज डेट 14 अगस्त है।

Jeevan Bheema Yojana में अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं लंबे इंतजार के बाद Khosla Ka Ghosla 2 भी रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, विनय पाठक और प्रवीण डबास एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रहे हैं। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।
अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो अगस्त आपके लिए शानदार रहने वाला है। इमोशनल ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और स्पोर्ट्स-हर जॉनर की बड़ी फिल्में इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। खास नजर रहेगी ‘Batwara 1947’, ‘Awarapan 2’ और यश की ‘Toxic’ पर, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































