Shubman Gill की कप्तानी में Gujarat Titans ने Delhi Capitals के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद गिल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगा दिया। दरअसल, टीम द्वारा धीमी ओवर रेट बनाए रखने के कारण गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के नियमों के अनुसार यह इस सीजन में उनकी पहली गलती है, इसलिए सिर्फ फाइन लगाया गया है।
अगर ऐसा दोबारा होता है तो सजा दोगुनी हो सकती है, और तीसरी बार गलती करने पर एक मैच का बैन भी झेलना पड़ सकता है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई न्यूनतम ओवर रेट नियम के उल्लंघन के तहत की गई है।
ये भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन
आखिरी ओवर में जीता मैच
मैच की बात करें तो यह इस सीजन का पहला “लास्ट ओवर थ्रिलर” साबित हुआ। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। गिल ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी Prasidh Krishna को सौंपी, जिन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी की। हालांकि क्रीज पर मौजूद David Miller खतरनाक लय में थे, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके और दिल्ली सिर्फ 1 रन से मैच हार गई।
ये भी पढ़ें: समय रैना का कमबैक, कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले 99% कीटाणु मारे 1% ने महामारी फैला दी, देखें VIDEO
Miller के फैसले पर उठा सवाल
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब मिलर ने दूसरे आखिरी गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया। उस समय Kuldeep Yadav नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे। आखिरी गेंद पर कुलदीप रन आउट हो गए, जिससे दिल्ली की जीत की उम्मीद खत्म हो गई। इस फैसले को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही है।

Gujarat Titans की मजबूत बल्लेबाजी
Shubman Gill ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे।उन्हें Jos Buttler और Washington Sundar का भी अच्छा साथ मिला, दोनों ने अर्धशतक लगाए और टीम को 210/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Delhi Capitals की अच्छी शुरुआत लेकिन अंत में चूकी टीम
लक्ष्य का पीछा करते हुए KL Rahul ने शानदार 92 रन की पारी खेली, लेकिन वह शतक से चूक गए। अंत में Rashid Khan और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने दिल्ली की पारी को झटका दिया। मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं रहा।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































