OnePlus Nord 6 भारत में 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन

183

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 9000mAh बैटरी है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए हैं, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। OnePlus Nord 6 की कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये रखी गई है।

यह फोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप, एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon और रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।

OnePlus Nord 6 पर मिलेंगे लॉन्च ऑफर्स

  • Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट
  • Axis Bank और HDFC Bank कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन में 3,000 रुपये तक की छूट
  • चुनिंदा कार्ड्स पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  1. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। कंपनी इसमें चार बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
  2. कनेक्टिविटी के लिए इसमें G2 Wi-Fi चिप दी गई है। साथ ही यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और Crystal Guard Glass भी दिया गया है।
  3. OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED “Sunburst HDR” डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है।
  4. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB और 12GB LPDDR5X RAM के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
  5. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन खास है, क्योंकि यह BGMI जैसे गेम्स में 165 FPS तक सपोर्ट करता है। इसमें Touch Reflex चिप और सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप भी दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  6. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA-600 मेन सेंसर दिया गया है, जो ड्यूल-एक्सिस OIS के साथ आता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  7. बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।